फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री-मानसून की पहली बारिश से खिले जम्मू-कश्मीर के लोगों के चेहरे, तापमान में गिरावट

Tue, 20 Jun 2017 08:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
बारिश से मिली राहत - फोटो : File Photo
विज्ञापन
रियासत के कई हिस्सों में सोमवार को प्रीमानसून की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम के बदले मिजाज से राज्य के अधिकतर हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 5-8 डिग्री नीचे लुढ़क गया है। पिछले चौबीस घंटों में राज्य में सबसे अधिक जम्मू में 38.6 मिलीमीटर पानी बरसा।
विज्ञापन


लेकिन इसके साथ आर्द्रता (उमस) का प्रतिशत 76 पहुंच गया है। संभाग के अन्य जिलों में भी बारिश हुई। इससे किसानों को राहत मिली है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार अगले 48 घंटों में जम्मू और कश्मीर के कई स्थानों पर बारिश होगी। मौसम में आगामी 25 जून तक उतार चढ़ाव जारी रहेगा। आगामी 29 जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा में यात्रियों को मौसम से राहत मिलेगी। राज्य में अमूमन जून के अंत तक मानसून दस्तक देता रहा है। 

जम्मू में सोमवार तड़के झमाझम बारिश से शहर के कई स्थलों पर जलभराव हो गया। शहरवासियों की सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। लेकिन दिन चढ़ने के साथ उमस ने भी जोर पकड़ लिया। दिन में आर्द्रता का प्रतिशत अधिक होने से हर कोई पसीने से तरबतर हुआ। इसमें बिजली की अघोषित कटौती ने आग में घी डालने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैष्णों देवी के दर्शन के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु

माता वैष्णों देवी मंदिर - फोटो : फाइल फोटो
जम्मू में दिन का पारा सामान्य से पांच डिग्री गिरकर 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में पारे में सामान्य से आठ डिग्री गिरावट के साथ तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यहां सोमवार तड़के से शुरू हुई बारिश का सिलसिला दोपहर तक चला।

पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम तक बीस हजार यात्री भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे, जबकि कक्ष के बंद होने में अभी काफी समय था। त्रिकुटा पहाड़ियों पर दिनभर धुंध छाई रही। एयर फोर्स के मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को उधमपुर में 5.6 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है।

यहां दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पत्नीटाप, नत्थाटाप में भी बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। यहां तापमान में गिरावट आई है। किश्तवाड़ में दोपहर तीन बजे के बाद झमाझम बारिश हुई। श्रीनगर में शाम सात बजे से बारिश शुरू हो गई थी। बारिश से किसानों ने मक्की और दाल की फसल के लिए तैयारी शुरू कर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें