फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में पीआरसी धारकों को भी डोमिसाइल प्रमाणपत्र की होगी जरूरतः जितेंद्र सिंह

Mon, 24 Aug 2020 12:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जितेंद्र सिंह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया है कि जम्मू-कश्मीर में पीआरसी (परमानेंट रेजीडेंट सर्टिफिकेट) धारकों को भी डोमिसाइल प्रमाणपत्र की जरूरत होगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह लोगों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम में न आएं।

विज्ञापन


डॉ. जितेंद्र ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सरकारी नौकरियों व अन्य लाभ हासिल करने के लिए डोमिसाइल सर्टिफिकेट जरूरी होगा। नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में रविवार को मंत्री ने कहा कि कुछ लोग प्रदेश में यह भ्रम फैला रहे हैं कि जिनके पास पीआरसी है उन्हें डोमिसाइल प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं पड़ेगी।

उन्होंने कहा पीआरसी धारकों का सरलता से डोमिसाइल सर्टिफिकेट बन रहा है और उन्हें केवल आवेदन के साथ पीआरसी ही लगाना है। अन्य कोई दस्तावेज लगाने की उन्हें जरूरत नहीं हैं। सिंह ने कहा कि विस्थापित कश्मीरी पंडितों का जहां तक प्रश्न है तो उन्हें डोमिसाइल सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए पीआरसी या विस्थापित के रूप में पंजीकरण सर्टिफिकेट लगाना होगा। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से डोमिसाइल सर्टिफिकेट हासिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें