फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजूकेशन लेवल में सुधार के लिए पहली बार होगा ये एग्जाम

Fri, 08 May 2015 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में माध्यमिक शिक्षा शिक्षा को उन्नत करने के लिए काउंसिल आफ बोर्ड्स आफ स्कूल एजूकेशन (सीओबीएसई) की तरफ से राज्य में पहली बार बेस्ट प्रैक्टिसेस टू अपग्रेड द क्वालिटी आफ सेकेंडरी एजूकेशन के विषय को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी शिक्षण संस्थान हिस्सा लेकर माध्यमिक शिक्षा के सुधार के लिए अपने सुझाव लिखकर दे सकते हैं।
विज्ञापन


यह प्रतियोगिता सीओबीएसई की 44वीं वार्षिक कांफ्र्रेंस का हिस्सा होगी। पांच जून को अपना लेख जमा करवाने की अंतिम तारीख गई है। इसमें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विजेता निकाल कर पुरस्कार दिए जाएंगे। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत पूरे भारत में माध्यमिक शिक्षा के सुधार का प्रयास किया जा रहा है। इसी को लेकर अब सीओबीएसई ने नया प्रयास शुरू किया है।

इसी को लेकर बेस्ट प्रैक्टिसेस टू अपग्रेड द क्वालिटी आफ सेकेंडरी एजूकेशन के विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में इस प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी स्कूल शिक्षा बोर्ड को सौंपी गई है। इसमें शिक्षक और विद्यार्थी दोनों ही हिस्सा ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता को दो भागों में विभाजित किया गया है। पहले तो राज्य स्तर पर विजेता निकाले जाएंगे और फिर राष्ट्रीय स्तर पर विजेता निकाले जाएंगे।
विज्ञापन


राज्य स्तर पर पहला पुरस्कार 10000 रुपये, दूसरा पुरस्कार सात हजार और तीसरा पुरस्कार पांच हजार रुपये रखा गया है। राष्ट्रीय स्तर पर पहला पुरस्कार 20000, दूसरा 15000 और तीसरा पुरस्कार दस हजार रुपये रखा गया है। जो भी इसमें हिस्सा लेना चाहेगा वह अपने सुझाव की कापी को पांच जून तक रिहाड़ी कालोनी स्थित बोर्ड के कार्यालय और बेमीना बाईपास श्रीनगर में जमा करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें