फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू जिले के लिए 200 करोड़ का बजट मंजूर

Sun, 22 May 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
जम्मू जिला विकास बोर्ड की बैठक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह की अध्यक्षता में हुई रविवार को जम्मू जिला विकास बोर्ड की बैठक में जिले के लिए 200 करोड़ के पूंजीगत व्यय बजट को मंजूरी प्रदान कर दी गई। गत वित्त वर्ष जिले के बजट में 193.26 करोड़ को मंजूरी मिली थी, जिसमें इस साल 6.74 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन


टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर जम्मू में रविवार को हुई जिला विकास बोर्ड की बैठक में जिले के विधायकों में पीएचई मंत्री शाम चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत, पर्यटन राज्य मंत्री प्रिया सेठी, पहाड़ी विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन कुलदीप राज, एससी विकास सलाहकार बोर्ड के वाइस चेयरमैन भूषण डोगरा आद‌ि मौजूद रहे।   विधायकों ने अपने संबंधित क्षेत्रों के विकास से जुड़े मुद्दों खासतौर से बिजली और पानी की सप्लाई में सुधार लाने की मांग की। इसके अलावा विधायकों ने शिक्षा और स्वास्थ्य ढांचे, सिंचाई की सुविधा में और सुधार लाने पर भी जोर दिया। 
विज्ञापन

  उपमुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह बिजली और पानी की आपूर्ति में जरूरी सुधार लाएं और कंडी क्षेत्रों में पेयजल की किल्लत न हो, इसके लिए और पानी के टैंकरों को उतारा जाए। उन्होंने इस अवसर पर बताया कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती रियासत के दोनों राजधानी शहरों जम्मू और श्रीनगर के विकास के लिए अलग विकास योजना को तैयार करवाना चाहती हैं।   उन्होंने कहा कि संबंधित विधायकों से परामर्श कर विकास योजना को तैयार किया जाएगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का लाभ हर योग्य व्यक्ति को मिले, इसके लिए सरकार ने जिला प्रशासन और सीएपीडी विभाग को जरूरी निर्देश जारी किए हुए हैं।
  उन्होंने सौ फीसदी फंड के प्रयोग की जरूरत भी दर्शाई। डा. सिंह ने गत वित्त वर्ष में जिला विकास बोर्ड की बैठक में लिए गए फैसलों और फंड का अधिकतम प्रयोग करने की सराहना भी की। जिला विकास आयुक्त सिमरनदीप सिंह ने बैठक में जानकारी दी कि पिछले साल 193.26 करोड़ के मंजूर फंड में से 172.93 करोड़ की राशि खर्च कर दी गई है और 91 फीसदी लक्ष्य पूरा किया गया है।   बैठक में मुख्य सचिव बीआर शर्मा, वित्त आयुक्त योजना बीबी व्यास, बिजली विभाग के प्रधान सचिव धीरज गुप्ता, मंडलायुक्त डा. पवन कोतवाल, पुलिस महानिरीक्षक दानिश राणा समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें