फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर 24 घंटे होगी बिजली आपूर्ति

Fri, 15 Aug 2014 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर शहनाज गोनी ने विभिन्न डिवीजनों के विभागीय अधिकारियों को बिजली की शेड्यूल कटौती नहीं करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


बहरहाल विभागीय अधिकारियों के अनुसार बिजली की सुचारु सप्लाई को बनाए रखना चुनौती रहेगी। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिजली की मांग और सप्लाई में रियासत में करीब 1100 मेगावाट से ज्यादा का अंतर चल रहा है।

गर्मी और उमस में मांग बढ़ी हुई है। ऐसे में बिजली की सुचारु आपूर्ति को बनाए रखना विभाग के लिए चुनौती से कम नहीं होगा। बिजली विभाग की ईएमएंडआरई डिवीजन जम्मू की चीफ इंजीनियर शहनाज गोनी का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस पर बिजली विभाग शेड्यूल बिजली की कटौती नहीं करेगा। बहरहाल ढांचागत खराबी आने या फिर बिजली ट्रांसफार्मर जलने आदि की घटना होने पर बिजली बंद हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें