आरएपीडीआरपी प्रोजेक्ट पर कार्य के चलते बिजली विभाग की ओर से बुधवार को तीन से 15 मार्च तक के लिए बिजली कटौती का भारी-भरकम शेड्यूल विभिन्न इलाकों के लिए जारी कर दिया।
ग्रीन बेल्ट पार्क, रोटरी पार्क, हाउसिंग बोर्ड, एडी ब्लाक, गोल मार्केट, अप्सरा रोड, ओकाफ मार्केट, जनरल अस्पताल रोड, गांधी नगर, लास्ट मोड़, शास्त्री नगर, ओल्ड नानक नगर, गुरुद्वारा मार्ग, पंचवटी कांप्लेक्स, चौआदी, सैनिक कालोनी, छन्नी हिम्मत, वेव माल, छन्नी रामा, ग्लेडनी फारेस्ट कांप्लेक्स, सतवारी, सतवारी चौक, जीवन नगर, अजीत नगर, अप्पर गाडीगढ़, ग्रेटर जम्मू, कुंजवानी बाईपास, राजीव कालोनी, कालूचक आदि में सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक दोपहर एक से सायं पांच बजे तक (वैकल्पिक दिवस पर चार घंटे कटौती) तीन से 15 मार्च तक हुआ करेगी।
बाड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्रियल एरिया और करथोली एरिया में 15 मार्च तक रविवार के दिन सुबह आठ से सायं पांच बजे तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहा करेगी।
तीन से पंद्रह मार्च तक (सात मार्च को छोड़कर) सुबह नौ से सायं पांच बजे तक (वैकल्पिक दिन चार घंटे की कटौती) कृष्णा नगर, डोगरा मोहल्ला, साइंस कालेज, एजी आफिस, पवन आइसक्रीम, कनाल रोड, इंदिरा थियेटर, न्यू कृष्णा नगर, चांद नगर, अभिनव थियेटर, पटेल नगर, शक्ति नगर, मोहिंद्र नगर, कर्ण नगर, काली मंदिर, अंबफला, उस्ताद मोहल्ला, पीरखो मंदिर, प्रेम नगर, टाली मोड़, पीर बाबा, न्यू प्लाट, सरवाल, न्यू रिहाड़ी, ओल्ड रिहाड़ी, डोगरा हाल, प्रेम नगर, जेडीए पार्क, कासिम नगर, भगवती नगर, उदयवाला, अक्लपुर, संग्रामपुर, मुट्ठी, बरनाई, जीएमसी, बख्शी नगर, भवानी नगर, राजिंद्र नगर, स्वर्ण विहार, लक्ष्मीपुरम, चिन्नोर, केरन में प्रभावित रहा करेगी।