फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में लो वोल्टेज, अघोषित बिजली कटौती से बढ़ी दुश्वारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर उपमंडल में मंगलवार को उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। इस बीच लो वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती से दुश्वारियों में इजाफा हो गया। कई जगहों पर शाम तक बिजली बहाल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

हौटार पंचायत के सरपंच जगदेव सिंह ने बताया के उनकी पंचायत में लो वोल्टेज की समस्या से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली की अघोषित कटौती के कारण इन दिनों उमस भरी गर्मी में दुश्वारियां बढ़ गई हैं। सरपंच ने बताया कि कई बार इस विषय में संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं। लेकिन विभाग समाधान नहीं कर रहा है।
सरपंच ने बताया कि शाम ढलने के बाद भी अघोषित बिजली कटौती जारी रहती है। इस दौरान परेशानियां उठानी पड़ती है। सरपंच ने बिजली विभाग से मांग की कि जल्द से जल्द बिजली की लो वोल्टेज की समस्या और अघोषित बिजली कटों पर अंकुश लगाया जाए।
विज्ञापन

किशनपुर गांव सहित अन्य कई गांवों में सुबह साढ़े सात से गुल हुई बिजली दोपहर बारह बजे बहाल हुई। इसके बाद एक बजे बिजली फिर से चली गई। इस दौरान उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल रहे। उपमंडल में मंगलवार को तापमान 40 डिग्री के करीब था। उधर, दोपहर एक बजे से गुल हुई बिजली शाम पांच बजे तक बहाल नहीं हो पाई थी। इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारी से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें