फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायशी इलाकों फिर दिखाई दिया तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर नगर कमेटी के वार्ड दो में सोमवार देर रात तेंदुआ एक बार फिर रिहायशी इलाके में घूमता नजर आया। इससे स्थानीय लोग में डरे-सहमें हैं। एक सप्ताह के अंदर तेंदुए ने एक बछड़े और दो कुत्तों को मार डाला है। वहीं अभी तक वन्यजीव विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन

नगर कमेटी वार्ड दो के ओमप्रकाश ने बताया कि सोमवार देर रात तेंदुए को मोहल्ले के इर्दगिर्द घूमते हुए देखा गया। इससे लोगों ने अंधेरा होने के बाद घर से निकलना बंद कर दिया है। दीवान चंद ने बताया कि अभी तक तेंदुआ कई मवेशियों को शिकार बना चुका है। वहीं वन्य जीव विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी गांव में नहीं पहुंचा है। सुदेश सिंह ने बताया कि बीते कई दिनों से तेंदुआ लोगों के घरों में घुसकर शिकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि शायद वन्य जीव विभाग कोई बड़ा हादसा होने का इंतजार कर रहा है। लोगों ने कहा कि तेंदुआ आदमखोर हो जाए और किसी को नुकसान पहुंचाए, इससे पहले उसे पकड़ने के इंतजाम किए जाएं। इस संबंध में वन्य जीव विभाग के रेंज अधिकारी जोगेंद्र लाल से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे फोन पर संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें