बिलावर उपमंडल के धार डूगनू गांव में शनिवार से गुल हुई बिजली सोमवार शाम तक बहाल नहीं हो पाई है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों में विभाग के प्रति रोष है। स्थानीय निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे इलाके की बिजली गुल हुई थी, जो सोमवार शाम तक बहाल नहीं हो पाई।
बिजली न होने के कारण सबसे अधिक परेशानी विद्यार्थियों को उठानी पड़ हैं। क्योंकि इन दिनों विद्यार्थियों की परीक्षाएं चल रही हैं। नीलम कुमार ने कहा कि हर महीने बिजली बिल का भुगतान करने के बावजूद विभाग लोगों को बिजली सुविधा प्रदान नहीं कर पा रहा है। सुरेश कुमार ने कहा कि गांव में बिजली न होने के कारण करीब 10000 की आबादी को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
उन्होंने कहा कि बिजली न होने से लोगों के मोबाइल फोन बंद हो गए हैं। इस विषय में बिजली विभाग के कर्मचारियों को अवगत करवाने के बाद भी लगातार तीन दिनों तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। जल्द बिजली सेवा बहाल की जाए। इस संबंध में बिजली विभाग के एईई अश्विनी कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।