जम्मू, उधमपुर और कटड़ा आने वाले 19 ट्रेनें 24 से 31 मई तक रद्द रहेंगी। उत्तर रेलवे की तरफ से इन सात दिनों में जालंधर कैंट के सुच्चीपिंड सेक्शन पर रेलवे लाइन के दोहरीकरण के चलते नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इ
स दौरान दो ट्रेनों के रूट में बदलाव और सात ट्रेनों को कार्य के चलते एक से चार घंटे तक बीच में रोका जाएगा। रेलवे की तरफ से जालंधर से जम्मू तक दोहरीकरण ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। पहले जम्मू और कठुआ में नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया गया था, अब जालंधर में शुरू किया जा रहा है।
इस कार्य के चलते 25 मई को इलाहाबाद-जम्मू तवी स्पेशल, 26 मई को जम्मू तवी-इलाहाबाद स्पेशल, 27 मई को भावनगर-जम्मू तवी स्पेशल, 28 मई को इलाहाबाद-जम्मू तवी स्पेशल, 29 को जम्मू तवी-इलाहाबाद स्पेशल, 28 और 30 मई को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-दिल्ली जंक्शन स्पेशल को रद्द किया गया है।
कुछ ट्रेनों के रूट बदले
ट्रेन
- फोटो : PTI
वहीं 29 और 31 मई को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-दिल्ली जंक्शन स्पेशल, 28 और 30 मई को आनंद विहार-उधमपुर स्पेशल, 29 और 31 मई को उधमपुर-आनंद विहार स्पेशल, 29 मई को वाराणसी-जम्मू तवी बेगमपुरा एक्सप्रेस और 30 मई को जम्मू तवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस, 31 मई को हरिद्वार-जम्मू तवी स्पेशल, 30 मई को बांद्रा टर्मिनस-जम्मू तवी एसी स्पेशल और 31 मई को जम्मू तवी-बांद्रा टर्मिनस एसी स्पेशल को रद्द रहेगी।
इसके अलावा 28 और 29 मई को मालवा एक्सप्रेस के रूट में बदलाव किया गया है। दो दिन यह ट्रेन वाया पठानकोट-जालंधर सिटी और जालंधर कैंट से होकर चलेंगी।
ये ट्रेनें घंटों रास्ते में रुकेंगी
कटड़ा से चलने वाली स्वराज एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, अहमदाबाद जम्मू तवी एक्सप्रेस, हापा-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस और श्री माता वैष्णो देवी-जामनगर एक्सप्रेस को 24 से 31 मई तक एक से चार घंटे तक बीच में रोका जाएगा।