सांबा। सिडको के प्रथम फेज में स्थिति पेंट बनाने वाले कारखाना के श्रमिकों को पीएफ नहीं मिल रहा है। वह लोग भाजपा नेता एवं पूर्व जिला प्रधान जंगवीर सिंह के नेतृत्व में वीरवार को एसएसपी राजेश शर्मा से मिले। उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया।
श्रमिकों ने बताया कि कारखाना में ठेकेदार ने उनके वेतन से पीएफ काटा तो, लेकिन विभाग के पास जमा नहीं कराया। जब वह लोग पीएफ विभाग के पास गए तो उनका कहना था कि उनके पास धन जमा ही नही कराया गया है। इस बाबत उन्होंने कई बार जिला प्रशासन को अवगत कराया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने एसएसपी से अपील की है कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दायर कर जांच की जाए। एसएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया है। इस अवसर पर नृसिंह दियाल, किशोर कुमार, विजय कुमार, मदन लाल, सुभाष, तिलक, बलवीर सिंह, सुरिन्द्र, तरसेम व रवीत कुमार मौजूद रहे। संवाद