फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पौनी हायर सेकेंडरी में लेक्चरर व अन्य पद खाली

विज्ञापन
राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पौनी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। तहसील मुख्यालय में स्थित राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में लेक्चरर के साथ कई अन्य पद खाली हैं। स्कूल में तीन सौ के करीब विद्यार्थी पढ़ते हैं। मौजूदा समय में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। स्कूल में छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में विभाग को खाली पद जल्द से जल्द भरने चाहिए।
स्कूल में पढ़ने वाले नौवीं व दसवीं कक्षा के छात्रों को तो राहत है कि मात्र एक शिक्षक ही कम है लेकिन ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी स्कूल तो आते हैं लेकिन लेक्चरर नहीं होने के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि स्कूल में प्रिंसिपल का पद भी खाली है। मौजूदा समय के दौरान इंचार्ज प्रिंसिपल संजय खजूरिया ही कार्यभार संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पद खाली
- स्कूल में केमिस्ट्री, बॉटनी, कॉमर्स, इंग्लिश, एजुकेशन, इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री, हिंदी विषय पढ़ाने के लिए लेक्चरर नहीं
-चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के तेरह पद खाली हैं

-एक शिक्षक व एक फिजिकल एजुकेशन टीचर की भी पोस्ट खाली है

-लैबोरेटरी असिस्टेंट की दो व अकाउंट असिस्टेंट की एक पोस्ट खाली है


कोट...राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में खाली पड़े लेक्चरर, शिक्षक व अन्य पद खाली होने की जानकारी मुझे है। लेक्चरर की कमी को पूरी तरह से दूर कर पाना मुश्किल है लेकिन फिर भी वह इस पर अपने उच्च अधिकारियों को लिखेंगे। जहां तक संभव हो सके लेक्चरर की कमी को दूर किया जाएगा। अन्य खाली पद को भी भरने का पूरा प्रयास होगा।
-दीपक गुप्ता,मुख्य शिक्षा अधिकारी जिला रियासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें