फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने पर रुकवाया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
- थन्नामंडी के विधायक मुजफ्फर खान ने सीबीआई जांच की सिफारिश की
विज्ञापन

- पत्रारा-शाहदरा शरीफ वाया घंबीर मुगलां में ब्लैकटॉपिंग पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। थन्नामंडी के विधायक मुजफ्फर खान ने क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में अनियमितताओं और घटिया गुणवत्ता को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने मंजाकोट के पत्रारा से थन्नामंडी के शाहदरा शरीफ वाया घंबीर मुगलां में किए जा रहे ब्लैकटॉपिंग कार्य पर नाराजगी जताते हुए संबंधित एजेंसी को तत्काल काम रोकने के निर्देश दिए हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि सड़क पर मानकों के अनुरूप तारकोल की परत बिछाने के बजाय ठेकेदार ने सिर्फ औपचारिकता निभाते हुए मिट्टी पर जगह-जगह पैचवर्क किया है। इस कार्य में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार की आशंका है। विधायक ने कहा कि विकास कार्यों के नाम पर सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये की बंदरबांट की गई है। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की सिफारिश की है।
विज्ञापन


मुजफ्फर खान ने यह भी कहा कि सड़क का मरम्मत कार्य केवल दिखावे के लिए किया जा रहा है। इससे लोगों को सुविधा मिलने के बजाय परेशानी होगी। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे मामलों पर कार्रवाई की जाए तो विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें