पुंछ के जलास में कृष्णा घटी प्रिमियर लीग दो के छटे दिन मैन आफ दा मैच को पुस्कार प्रदान करते अत
कृष्णा घाटी प्रीमियर लीग दो के छठे दिन जलास मैदान में तीन मैच खेले गए
पुंछ। भारतीय सेना की तरफ से भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर आयोजित कृष्णा घाटी प्रीमियर लीग दो के छठे दिन जलास मैदान में तीन मैच खेले गए। इनमें फिरदोस क्रिकेट क्लब ने शंख कलंदर क्रिकेट क्लब को 77 रन से हराया, रुफियान क्रिकेट क्लब ने पुंछ क्रिकेट क्लब को 64 रन से कृष्णा घाटी टाइगर स्टार वाइपर्स को तीन विकेट से हराया।
पहला मैच फिरदोस क्रिकेट क्लब बनाम शंख कलंदर क्रिकेट क्लब खेला गया। इसमें फिरदोस क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 155 रन बनाए। इसका पीछा करते हुए शंख कलंदर क्रिकेट क्लब 15 ओवर में मात्र 78 रन ही बना पाया। जहीर अली को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच रुफियान क्रिकेट क्लब बनाम पुंछ क्रिकेट क्लब खेला गया। इसमें रुफियान क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 135 स्कोर बनाया। इसका पीछा करते हुए पुंछ क्रिकेट क्लब 71 रन पर ऑल आउट हो गई। फैजल शेख जाहिद अली को 6 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। आज का तीसरा मैच स्टार वाइपर्स बनाम कृष्णा घाटी टाइगर्स खेला गया। इसमें स्टार वाइपर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 126 रन बनाए। कृष्णा घाटी टाइगर्स ने 13.4 ओवर 7 विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया। अमन खत्री को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पुंछ के जलास में कृष्णा घटी प्रिमियर लीग दो के छटे दिन मैन आफ दा मैच को पुस्कार प्रदान करते अत
पुंछ के जलास में कृष्णा घटी प्रिमियर लीग दो के छटे दिन मैन आफ दा मैच को पुस्कार प्रदान करते अत