फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ एलओसी: पाकिस्तानी सेना ने भारतीय नागरिक को लौटाया, एजेंसियां कर रही हैं रशीद से पूछताछ

Sun, 04 Sep 2022 01:01 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

सेना ने मजिस्ट्रेट की देखरेख में चिकित्सकीय जांच के बाद रशीद को पुंछ पुलिस के हवाले किया। उससे पूछताछ की जा रही है। रशीद पांच दिन पहले गलती से नियंत्रण रेखा के उस पार चला गया था। 
विज्ञापन
पुंछ पुलिस की हिरासत में मोहम्मद रसीद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर चक्कां दा बाग की राह-ए-मिलन से शनिवार देर शाम करीब छह बजे पाकिस्तानी सेना ने भारतीय नागरिक मोहम्मद रशीद(38) पुत्र सातरदीन निवासी गांव दिगवार तेड़वां को भारतीय सेना को सौंप दिया।

विज्ञापन


सेना ने मजिस्ट्रेट की देखरेख में चिकित्सकीय जांच के बाद रशीद को पुंछ पुलिस के हवाले किया। उससे पूछताछ की जा रही है। रशीद पांच दिन पहले गलती से नियंत्रण रेखा के उस पार चला गया था। 

रशीद के चाचा अब्दुल हमीद ने कहा कि रशीद पांच-छह वर्षों से मानसिक तौर पर बीमार है। गत वर्ष उसके पिता की मौत हो गई थी। रशीद अक्सर घर से चुपचाप निकल जाता है। कभी नाले में, कभी खेतों में चला जाता है।
विज्ञापन


हमारा गांव नियंत्रण रेखा पर फेंसिंग के आगे है। 30 अगस्त को रशीद लापता हो गया था। पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शनिवार को पता चला कि वह नियंत्रण रेखा के पार पीओके चला गया है और पाकिस्तानी सेना उसे लौटा रही है।

अब्दुल हमीद ने कहा कि रशीद की पहचान के लिए उन्हें बुलाया गया था। इसके बाद उसे पाकिस्तानी सेना ने सेना को सौंप दिया। उन्होंने कहा कि रशीद पहले भी दो बार नियंत्रण रेखा पार कर पीओके जा चुका है।

सुरक्षा एजेंसियों को समझ नहीं आ रही कि नियंत्रण रेखा पार कर चुके भारतीय नागरिक को पाकिस्तानी सेना इतनी जल्दी चार-पांच दिनों में कैसे लौटा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें