फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch Accident: मेंढर में खाई में गिरा ईको वाहन, परीक्षा देने जा रहे 13 विद्यार्थी घायल, चालक भी जख्मी

Sun, 19 Mar 2023 12:45 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

पुंछ के मेंढर इलाके में ईको वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया है। इस हादसे में करीब 12 लोग घायल हो गए हैं।घायलों को अस्पताल पहुंचा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
Poonch Accident - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला पुंछ में सड़क हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि जिले के मेंढर इलाके में ईको वाहन दुर्घटना का शिकार होकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में 14 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 13 विद्यार्थी और एक चालक शामिल है। सूचना मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचा गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुंछ के मेंढर में एक ईको वाहन कैरी कांगड़ा से हरनी के लिए जा रहा था। इस दौरान रास्ते में चालक ने वाहन से नियंत्रण को दिया, जिसके चलते वाहन खाई में जा गिरा। इसमें कुछ 14 लोग सवार थे। इनमें से 13 विद्यार्थी थे, जो दसवीं की परीक्षा के लिए जा रहे थे। सभी घायलों को इलाज के लिए उप जिला अस्पताल मेंढर ले जा जाया गया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- Kathua: महिला पुलिस थाने के मुंशी को रिश्वत लेते CBI ने पकड़ा, हिरासत में हुई मौत, जानें क्या है पूरा मामला

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Terror Funding Case: बरकती के घर समेत आठ ठिकानों पर NIA के छापे, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स समेत अन्य सबूत बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें