फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, यात्री परेशान

Thu, 04 Feb 2016 08:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू के रेल यात्रियों को ट्रेनों की लेटलतीफी से थोड़ी राहत मिली है। वीरवार को छह ट्रेनें एक से आठ घंटे देरी से जम्मू पहुंची। इनमें सबसे ज्यादा लेट पूजा एक्सप्रेस पहुंची।
विज्ञापन


इसको देरी से पहुंचने के कारण रवाना भी घंटों की देरी से किया गया। पिछले कुछ दिनों से मौसम के साफ रहने के बाद कोहरे से राहत मिली है। इसी के चलते ट्रेनों के देरी से पहुंचने पर थोड़ी राहत मिली है।

वीरवार को छह ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंची, इनके अलावा पांच छह ट्रेनें करीब आधे घंटे की देरी से पहुंची। पूजा एक्सप्रेस का जम्मू पहुंचने का समय सुबह आठ बजकर दस मिनट है।
विज्ञापन


लेकिन वीरवार को यह करीब साढ़े आठ घंटे की देरी से शाम पौने पांच बजे जम्मू पहुंची। वहीं इसको रवाना करीब साढ़े छह घंटे की देरी से रात करीब साढ़े 12 बजे किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें