पौनी। कस्बे के मुख्य बाजार में करीब दस दुकानों में पिछले दस दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई है। इससे दुकानदार परेशान हो रहे हैं। कस्बे के दुकानदार और स्थानीय निवासी बावलियों से ऑटो में पानी ढोने को मजबूर हैं।
स्थानीय ढाबा चलाने वाले दुकानदार संजीव शर्मा ने बताया कि पिछले दस दिन से हमारी तरफ आने वाले जल आपूर्ति के पाइप से दो सौ मीटर लेन में पानी नहीं आ रहा है। लगभग दस दुकानों में पानी की आपूर्ति बंद पड़ी है। एक अन्य दुकानदार महेंद्र सिंह ने भी कहा कि हमारे भी नल से पानी नहीं आ रहा है। अधिकारियों को भी अवगत कराया है लेकिन किसी ने भी समस्या को अभी तक हल नहीं किया।
वहीं जल शक्ति विभाग के कार्यकारी इंजीनियर रवि अत्री ने बताया कि आज शनिवार को ही टैंकर भेजकर पानी की आपूर्ति की गई है। ब्लॉक हुए पाइप को चेक करके पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। इस संबंध में काम जारी है ।