फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: माड़ी नाला में तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप, मार्ग अवरुद्ध करने की चेतावनी

विज्ञापन
पौनी।माड़ी नाला में बिजली बंद होने पर नाराजगी जताते ग्रामीण।फोटो,संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। माड़ी नाला पंचायत के नाला गांव में तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। मंगलवार को गांव के लोगों ने बताया कि विभाग के कर्मचारी तीन दिन से यह पता नहीं लगा पाए हैं कि लाइन में फाल्ट कहां है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आज शाम तक आपूर्ति बहाल न हुई तो वे बुधवार को रियासी-पौनी मार्ग काे अवरुद्ध करेंगे।
ग्रामीणों ने बताया कि तहसील कार्यालय से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर उनका गांव है। अगर यहां विभाग तीन दिन से बिजली खराब होने का कारण नहीं ढूंढ पा रहा तो दूर पहाड़ी क्षेत्रों में विभाग की क्या हालत होती होगी। बिजली के बिल हर महीने भेज दिए जाते हैं। आपूर्ति ठप होने के बारे में अधिकारियों को बताया गया था लेकिन अब वे भी फोन नहीं उठा रहे। बिजली बंद होने से गांव के लोग मोबाइल चार्ज करने के लिए बाजार में जा रहे हैं।
विज्ञापन

शाम को अंधेरा होने के बाद विधार्थी रात को पढ़ाई भी नहीं कर पा रहे हैं। बच्चे व बुजुर्ग गर्मी और उमस से बेहाल हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर मंगलवार शाम तक बिजली की आपूर्ति बहाल न हुई तो वे माड़ी में रियासी-पौनी मार्ग को अवरुद्ध करेंगे।
विज्ञापन

उधर, बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर संदीप ने बताया कि दो दिन से खराबी आ रही है। कई क्षेत्रों की बिजली बंद है। लाइन में पड़ा फाल्ट ठीक करने के लिए कर्मचारी लगाए गए हैं। जीरो मोड़ पर भी लाइन में फाल्ट मिला है। अस्थायी कर्मचारी हड़ताल पर हैं जिस वजह से परेशानी आ रही है। उम्मीद है शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें