संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। पिछले दो महीनों से कस्बे के घरों में बिजली का बिल नहीं आने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
माड़ी नाला निवासी अजय शर्मा ने बताया कि पहले हर महीने बिजली का बिल लोगों के घरों में आ जाता था लेकिन अब दो महीने से बिजली का बिल नहीं पहुंचा है। बाद में कई महीनों का बिल लोगों को एक साथ थमा दिया जाएगा तो वे इकट्ठा बिल कहां से चुका पाएंगे।
माड़ी बड़चा निवासी हंस राज और हेम राज ने बताया की उन के घरों में भी बिजली का बिल नहीं पहुंचा है अगर साथ में ही हर महीने बिजली का बिल लोगों को मिल जाए तो लोगों बिल जमा कराने में आसानी होगी।
इस संदर्भ में बिजली विभाग के एईई संदीप ने बताया कि जिन लोगों के घरों में स्मार्ट मीटर लग गए हैं उनको अभी बिल नहीं मिले हैं क्योंकि इसका ब्योरा जमा किया जा रहा है। बहुत जल्द उनके बिल भी आ जाएंगे। जिन घरों में अभी भी पुराने मीटर ही लगे हैं उनके बिल भेज दिए गए हैं।