फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डडोआ स्वास्थ्य केंद्र की इमारत में दरारें आने से बना खतरा, तहसीलदार का सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
पौनी। पौनी। डडोआ में स्वस्थ केंद्र की ईमारत में दरारें आने पर बना खतरा तहसीलदार का सौंपा ज्ञाप - फोटो : mathura
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। पंचायत डडोआ में बने स्वास्थ्य केंद्र की इमारत में दरारें आने से खतरा बना हुआ है। इमारत की खस्ताहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों ने शनिवार को तहसीलदार साहिल रंधावा और बीएमओ डॉ. अशरफ कूचे को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी साहिल शर्मा ने बताया कि उन की पंचायत में करीब तीस वर्ष पहले स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया था। इसकी हालत अब इतनी खराब हो चुकी है कि कई जगह इमारत में दरारें आ गई हैं। वहां पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों के साथ व उपचार करवाने आए मरीजों की जान को भी खतरा है। तहसील प्रशासन को ज्ञापन पत्र सौंपा है ताकि समय रहते इमारत का कुछ हल निकाला जाए। इस की जगह पर नई इमारत का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर गांव के पूर्व पंच राकेश सुदन,अजय कुमार,सूरम चंद,प्रीत कुमार,काका राम, राकेश कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें