पौनी पौनी में प्रिंसिपल इंचार्ज पर स्कूल में हमला घायल घायल प्रिंसिपल ब उनके समर्थन पर रोड ब्लॉ
- पीड़ित के सिर पर लगे तीन टांके, छात्रों ने सड़क मार्ग बंद कर किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के इंचार्ज प्रिंसिपल संजय खजूरिया पर शनिवर को एक युवक ने हमला कर दिया। युवक ने उनके सिर पर किसी चीज से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं, छात्रों ने कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क मार्ग बंद कर प्रदर्शन किया।
घायल इंचार्ज प्रिंसिपल संजय खजूरिया निवासी अप्पर बाजार ने बताया कि वह स्कूल में काम कर रहे थे। इसी बाजार का एक युवक कुछ कागजात पर हस्ताक्षर करने के लिए कह रहा था। उन्होंने उसे थोड़ा इतंजार करने को कहा क्योंकि वह किसी के साथ जरूरी काम से व्यस्त थे। इस बात पर युवक आग बबूला हो गया और किसी चीज से उनके सिर पर हमला कर दिया। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। मौके से युवक फरार हो गया।
बाद में स्कूल के अन्य अध्यापकों ने घायल अवस्था में प्रिंसिपल को प्राइमरी हेल्थ सेंटर पहुंचाया। प्रिंसिपल के सिर में तीन टांके लगे हैं। वहीं प्रिंसिपल के पक्ष में सभी स्कूली छात्रों ने बाजार में पहुंच कर सड़क मार्ग बंद कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। आरोपी युवक पर मामला दर्ज और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
करीब दस मिनट सड़क मार्ग बंद रहा। इसके बाद मौके पर आए एसएचओ सोहन सिंह ने छात्रों को समझाया कि पुलिस कार्रवाई कर रही है। आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही पुलिस की पकड़ में होगा तब प्रदर्शन कर रहे छात्र शांत हुए।