फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कृषि विभाग ने किसान पुरुषोत्तम के क्षतिग्रस्त पॉलीहाउस का निर्माण शुरू कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला इंपैक्ट
विज्ञापन


जांच कमेटी ने पुरुषोत्तम शर्मा के पॉलीहाउस का निरीक्षण किया
अन्य पॉलीहाउस किसानों को टीम के पहुंचने का इंतजार
राजीव लंगेह
अरनिया। जिला सांबा में पॉलीहाउस धाधंली मामले में गठित जांच कमेटी ने राजपुरा तहसील के गांव पलूरा में पुरुषोत्तम शर्मा के क्षतिग्रस्त पॉलीहाउस का निरीक्षण किया है। इसके बाद पुरुषोत्तम शर्मा के पॉलीहाउस का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। पॉलीहाउस निर्माण के खर्च की पूरी जिम्मेदारी कृषि विभाग ने उठाई है। कृषि विभाग ने पुराने वेंडर इमरान मलिक को छोड़कर कठुआ से नया वेंडर पुरुषोत्तम शर्मा को दिया है। पुरुषोत्तम के पॉलीहाउस का पुनर्निर्माण पिछले दो दिन से चल रहा है। पुरुषोत्तम के पॉलीहाउस की क्षतिग्रस्त शीट, बिजली उपकरणों में खराबी, पानी की सप्लाई को प्राथमिकता पर दुरुस्त किया जा रहा है। किसान ने सहयोग करने के लिए कृषि विभाग का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद कृषि विभाग ने उनके नुकसान की भरपाई करने का भरोसा दिया है। किसानों के साथ विश्वासघात करने वाले वेंडर कृषि विभाग को ब्लैक लिस्ट कर देना चाहिए। दूसरी ओर जिले के अन्य किसान पॉलीहाउस ढांचे में हुई धांधली का निरीक्षण करवाने के लिए जांच कमेटी का इंतजार कर रहे हैं। बाड़ी ब्राह्मणा तहसील के गांव पल्ली के पॉलीहाउस किसान किशोर शर्मा ने बताया की जांच कमेटी धीमी रफ्तार से काम कर रही है। पॉलीहाउस ढांचे में लाखों रुपये की हेराफेरी हुई है। जांच कमेटी को जांच में तेजी लानी चाहिए। प्रत्येक पॉलीहाउस किसान से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विवादित वेंडरों पर भी कृषि विभाग को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

रामगढ़ तहसील के गांव अवताल के पॉलीहाउस किसान ओंकार सिंह रंधावा ने आरोप लगाया कि कृषि विभाग वेंडर को बचाने की कोशिश कर रहा है। वेंडर ने पॉलीहाउस ढांचे में लाखों रुपये की धांधली की है। इसके सबूत उनके पास हैं लेकिन जिला प्रशासन और कृषि विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। किसान ने चेतावनी दी कि जल्द ही जांच कमेटी अगर उनके पास नहीं पहुंचीं तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
जांच कमेटी की कार्रवाई जारी है। कुछ पॉलीहाउस ढांचों का जांच कमेटी ने अपने स्तर पर निरीक्षण किया है। किसानों से भी मुलाकात की गई है। जिन किसानों की पॉलीहाउस संबंधित शिकायत है जांच कमेटी उन सभी से मुलाकात करेगी।
अश्विनी कुमार शर्मा, संयुक्त निदेशक, कृषि विभाग जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें