विजयपुर। शिवसेना सांबा जिला प्रधान रमेश गुप्ता की देखरेख में विजयपुर में बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान शिवसेना से लोग प्रभावित होकर टीम में शामिल हुए।
सांबा जिला प्रधान रमेश गुप्ता ने सभी का स्वागत किया। रमेश गुप्ता ने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर चल रही है। लेकिन केंद्र में बैठी मोदी सरकार महंगाई कम करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। इस वजह से हर वर्ग परेशान है। पढ़े-लिखे लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। इस मौके पर राकेश सलाथिया, शिव कुमार शर्मा, रविकांत, राकेश कुमार आदि मौजूद थे। संवाद