पूर्व मंत्री चौधरी गारू राम एसडीएम साउथ अभिषेक अबरोल से मिल ज्ञापनपत्र सौपा
मीरां साहिब। लोगों की समस्याओं को सुनने के मकसद से शुरू किए गए जन अभियान के तहत ब्लॉक मीरां साहिब में पहुंचे पूर्व मंत्री चौधरी गारू राम एसडीएम साउथ अभिषेक अबरोल से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। पूर्व मंत्री ने कहा कि इस प्रकार के शिविर लगाए जाने के पूर्व संबंधित ब्लॉक के पंचायत के सरपंच व पंचों को अवगत कराया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सिवाय डोमिसाइल प्रमाणपत्र बनाए जाने के अलावा इन शिविरों में कोई कार्य नहीं हो रहा। सरकार द्वारा खर्च की जा रही राशि व्यर्थ हो रही है। पहले भी बैक टू बिलेज के अंतर्गत शिविर लगाए गए। सरपंचों व पंचों की ओर से सड़क व भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों की खस्ता हालत पर तारकोल डाले जाने के निर्देश के बाद भी अभी तक कार्य नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर लगाने से तभी देती हो सकती है। अगर लोगों द्वारा बताए गए कार्यों पर अमल किया जाए द्य इस प्रकार के शिविरों में लीपापोती की जा रही है इससे लोगों के कार्य नहीं हो पा रहे हैं।