फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस लेने के काबिल नहीं रहा जम्मू शहर

Tue, 02 Jun 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के विभिन्न हिस्सों में चल रहे निर्माण कार्य के कारण कई स्थानों पर वायु प्रदूषण बढ़ रहा है और यह वायु प्रदूषण अब शहरवासियों के लिए परेशानियां का कारण बनता जा रहा है। शहर के कुछ हिस्से तो ऐसे हैं, जहां लोगों का गुजरना भी मुश्किल हो चुका है। वहीं प्रदूषण नियंत्रण विभाग की तरफ से इसको लेकर कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के विकास के लिए कई स्थानों पर नगर निगम और प्रशासन की तरफ से कई तरह के निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं। इन निर्माण कार्य के चलते कई स्थानों पर खुदाई की गई है। डोगरा चौक इलाके में किए जा रहे निर्माण कार्य के कारण सैकड़ों टन मिट्टी बाहर सड़क के किनारे पर जमा की गई है। यही मिट्टी अब सड़कों पर फैल चुकी है। जब वाहन गुजर रहे हैं तो यह मिट्टी अब शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बन रही है।

डोगरा चौक इलाके में इतनी ज्यादा धूल-मिट्टी उड़ रही है कि लोगों का सड़क पर से गुजरना मुश्किल हो चुका है। धूल-मिट्टी से बचने के लिए मजबूरन शहरवासियों को मुंह को ढक कर निकलना पड़ रहा है। कुछ ऐसा ही बिक्रम चौक इलाके में भी देखने को मिल रहा है, जहां फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य के चलते प्रदूषण में इजाफा हुआ है और शहरवासियों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा पूरण नगर में सीवरेज के कार्य के लिए खुदाई की गई है और इस स्थान पर प्रदूषण के कारण शहरवासियों की हालत खराब हो चुकी है। शहर के कई इलाकों में केबल बिछाने के लिए सड़कों के किनारे पर खुदाई की गई है। इसके कारण भी प्रदूषण में बढ़ोतरी हो रही है। इसको लेकर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी प्रदूषण नियंत्रण विभाग की बनती है, लेकिन विभाग ने इसको लेकर चुप्पी साध कर रखी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें