रियासती
विधानसभा चुनाव करीब आते ही सियासी नेताओं ने टोपियां बदलने का सिलसिला
भी शुरू कर दिया है। खबर है कि उधमपुर डोडा संसदीय सीट से दो बार कांग्रेस
के सांसद रहे चुके चौधरी लाल सिंह का भाजपा में जाना लगभग तय हो चुका है।
इसके अलावा भी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद कई ओर कांग्रेसी नेताओं के भाजपा में शामिल होने की अटकले चल रही है। इनमें कश्मीर के अलावा जम्मू और लद्दाख के कई नेता भाजपा के संपर्क में है।
हालांकि
खुलकर अभी कोई अपने पत्ते खोलने को तैयार नहीं है, लेकिन खबरें हैँ कि
रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। कहने वाले तो कहने ही लगे हैं कि चुनाव
से पहले ही बदलने लगी हैं टोपियां।