फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में अब सियासी लोग निशाने पर, दक्षिणी कश्मीर में हालात बिगाड़ने की साजिश

Mon, 17 Apr 2017 07:48 PM IST
बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
आतंकियों की साजिश - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
घाटी में हिंसा के साथ ही अब सियासी लोगों तथा पुलिस वालों को भी निशाना बनाए जाने लगा है। खासकर दक्षिणी कश्मीर में हालात बिगाड़ने की साजिश रची गई है, ताकि 25 मई को अनंतनाग लोकसभा सीट के उपचुनाव में भी श्रीनगर की ही तरह लोग वोट डालने के लिए लोग घरों से बाहर न निकलें।
विज्ञापन


आतंकियों की ओर से खुलेआम धमकी दी जा रही है कि मस्जिदों से यह एलान किया जाए कि लोग राजनीतिक दलों से नाता तोड़ें और पुलिस वाले नौकरी छोड़ें अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहें।

ज्ञात हो कि शनिवार को आतंकियों ने एक पीडीपी कार्यकर्ता की हत्या कर दी और एक अन्य को गोली मारकर घायल कर दिया। इसके साथ ही दो पुलिस वालों के घर पर भी हमले कर दहशत पैदा करने की कोशिश की। 
विज्ञापन
Trending Videos

अनंतनाग चुनाव से पहले आतंकियों की साजिश

अनंतनाग चुनाव से पहले आतंकियों की साजिश - फोटो : demo
सुरक्षा एजेंसियों के पास इस बात के इनपुट हैं कि अनंतनाग चुनाव से पहले ऐसा माहौल पैदा करने की आतंकी तंजीमों की ओर से साजिश रची गई है कि लोगों में चुनाव के प्रति खौफ पैदा हो जाए। यह क्षेत्र मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और पीडीपी का गढ़ माना जाता है। इस वजह से यहां चुनाव बहिष्कार को और कारगर बनाने की साजिश की गई है।

अलगाववादियों तथा आतंकी संगठनों की ओर से चुनाव बहिष्कार के पोस्टर भी चिपकाए गए हैं। अनंतनाग, शोपियां, पुलवामा में कई पूर्व सरपंचों को आतंकी धमका चुके हैं। इनमें ज्यादातर पीडीपी से जुड़े बताए जाते हैं।

पीडीपी के कद्दावर मंत्रियों के काफिले पर पत्थरबाजी के साथ ही उनके घरों पर हमले कर हथियार छिनने की घटनाएं भी इसी साजिश का हिस्सा बताई जाती हैं। दक्षिणी कश्मीर में सक्रिय स्थानीय आतंकियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन

पीडीपी कार्यकर्ताओं को धमकाने में दो गिरफ्तार

पीडीपी कार्यकर्ताओं को धमकाने में दो गिरफ्तार - फोटो : demo
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके के सोफशाली गांव में अज्ञात बंदूकधारियों की ओर से पीडीपी कार्यकर्ताओं को धमकी दिए जाने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस ने जमात-ए-इस्लामी के एक कार्यकर्ता और एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें