फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के श्रेय पर सियासी तनातनी, पार्षद बोले- काम करवाएं हम और उद्घाटन करें भाजपा नेता

Mon, 18 Nov 2019 05:36 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विकास के श्रेय पर सियासी तनातनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू नगर निगम के वार्डों में विकास कार्यों के शुभारंभ पर सियासी तनातनी शुरू हो गई है। निर्दलीय पार्षद अपने वार्ड में विकास कार्य शुरू करवा रहे हैं। इस बीच भाजपा नेताओं के शुभारंभ अवसर पर पहुंचने से माहौल तनातनी का हो रहा है। पिछले दिनों ही वार्ड नंबर 55 में भी निर्दलीय पार्षद प्रीतम सिंह और पूर्व एमएलसी के बीच खूब बहस हुई। पार्षद ने विकास कार्य उनके वार्ड में होने का हवाला दिया तो एमएलसी ने केंद्र में भाजपा सरकार होने को कहा।

विज्ञापन


निर्दलीय पार्षदों गौरव चोपड़ा, अमित गुप्ता और प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा नेता वार्डों में विकास कार्यों का शुभारंभ करवा रहे हैं। विकास कार्य उनके द्वारा करवाए जा रहे हैं लेकिन जब शिलान्यास या उद्घाटन का वक्त आता है तो श्रेय लेने के लिए भाजपा नेता पहुंच रहे हैं। पार्षदों को दरकिनार किया जा रहा है।

वहीं, जनरल हाउस की बैठक में भी विकास कार्यों का शुभारंभ भाजपा नेताओं द्वारा करने का मसला खूब गरमाया था। इस पर निर्दलीय पार्षद विरोध जता चुके हैं। पार्षदों का कहना है कि सरकारी विभागों के अधिकारी भी भाजपा नेताओं को कार्यों का शुभारंभ करने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। स्थानीय पार्षदों को नहीं पूछा जा रहा है। इस बार होने वाली जनरल हाउस की बैठक में भी इस मसले को जोर शोर से उठाया जाएगा।

‘लोग चाहते हैं बड़े नेता करें उद्घाटन’

सीडीएफ के तहत किए जा रहे कार्यों का शुभारंभ पूर्व एमएलसी या फिर विधायक कर रहे हैं। नेताओं के प्रयासों से ही कई काम सिरे चढ़ रहे हैं। इस कारण इनका शुभारंभ भी नेता ही कर रहे हैं। लोगों की भी मांग रहती है कि काम का शुभारंभ कोई बड़ा नेता करे। भाजपा लोगों के साथ है और जनहित में कार्य करती रहेगी। - पूर्व मंत्री एवं विधायक सत शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें