सांबा। श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत सोमवार को शोभायात्रा निकाली गई। इसमें काफी संख्या में रामभक्त शामिल हुए। शोभायात्रा में मोटरसाइकिल व निजी वाहनों में सवार होकर लोग जय श्रीराम के जयघोष के साथ आगे बढ़ रहे थे। शोभायात्रा केहली मंडी खेल मैदान से शुरू हुई जो मुख्य चौक से मंडियों व बाजारों से निकली।
इस अवसर पर सबसे पहले श्रीराम की पूजा अर्चना की गई। अभियान के तहत हर हिंदू परिवार के घर यह टोली जाएगी और उनसे राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण धन सेवा के रूप में एकत्रित करेगी। इसी टोकन या रसीद भी दी जाएगी। शोभायात्रा में महंत परशुराम गिरी साधु समाज प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान सह विभाग कार्यवाह प्रेम, अनुराग, त्रिभुबन, गोपाल, राहुल, सूरज, अश्वनी, रिशु, रामेश्वर व अन्य शामिल थे। शोभायात्रा में भाग लेने वाले सदस्यों के लिए केली मंडी सरपंच रविंदर सिंह लबलु व स्थानीय निवासियों द्वारा स्टाल लगा कर चाय व खानपान का समान बांटा गया। इस मौके पर शिवसेना जिला प्रमुख नीलम सिंह भी मौजूद थे। संवाद