बिश्नाह। पार्षद साहिल गुप्ता ने मंगलवार को विभिन्न पंचायत के सरपंच, पंचों के साथ तहसीलदार, बीएमओ से मुलाकात की। उन्होेंने उन्हें बताया कि आयुष्मान योजना हेल्थ केअर स्कीम में गांव के काफी जरूरतमंद लोगों के नाम आ गए हैं, लेकिन कुछ के नाम आना बाकी हैं। इससे लोगों में निराशा है। तहसीलदार सोहन लाल राणा ने बताया कि नए नामों की सूची को मैन्युअल अपडेट करने का आर्डर नही है। इस बारे में पूरी जानकारी उपायुक्त कार्यालय से मिलेगी। वे पूरी जानकारी हासिल करके उन्हें बता देंगे।
साहिल गुप्ता ने बताया कि पिछले साल किसानों की फसल का जो नुकसान हुआ था उसका मुआवजा सिर्फ कुछ लोगों को मिला, जबकि काफी किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। उन्हें जल्द मुआवजा दिलाया जाए।
साहिल गुप्ता के साथ सरपंच कैलाश, विशन सिंह, नायब सरपंच जगदेव सिंह, पंच रवि कुमार, सुरेश कुमार बंदराली, बुशन कुमार, पंच अश्वनी कुमार, तरसेम लाल, सरबजीत सिंह, अजय कुमार, लवली, शीतल सुल्तानपुर, रवि कुमार, राज कुमार गुप्ता और अन्य सदस्य शामिल थे।