फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चठ़ठा फार्म के सरपंच द्वारा वैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। चट्ठा फार्म के सरपंच अवतार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को एक बैठक हुई। इसमें कृषि बिल को लेकर चल रहे किसानों के आंदोलन को समर्थन करने के लिए रविवार को बाना सिंह स्टेडियम से जम्मू तक निकाली जाने वाली ट्रैक्टर रैली में क्षेत्र के किसानों से शामिल होने का अनुरोध किया गया। सरपंच ने कहा कि दो माह से किसान दिल्ली में केंद्र सरकार की तरफ से लागू किए तीन कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं। सरकार किसानों से वार्ता करने का दिखावा कर रही है और वह इसका समाधान नहीं निकाल रही है। उन्होंने कृषि कानून को वापस लेने के किसानों के आंदोलन का समर्थन करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पड़ रही सर्दी में केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कई बार वार्ता करने पर कोई समाधान नहीं हो पाया। उन्होंने देश के हर एक व्यक्ति को किसानों का समर्थन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व सरपंच आया सिंह, महासचिव गाडीगढ़ राजेंद्र सिंह, समाजसेवी दवेंद्र सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, जोगिंद्र सिंह, तरसेम लाल सहित पंचायत के कई पंचों ने भी विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें