मीरां साहिब। बीती रात चोर नहर किनारे गांव सिंहपुरा के पास खड़े दो ट्रकों के टायर खोल ले गए। सुबह इन ट्रकों के चालक वहां पहुंचे तो देखा कि दोनों ट्रकों के पिछले टायर गायब हैं। ट्रक चालकों ने मीरां साहिब पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रकों केेेेेे टायर चोरी होने का मामला दर्ज किया। पुलिस टायर चोरी करने वालों को पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रही है। संवाद