फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में भाजपा ने अब रशीद पर लगाया दांव

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। रियासी में भाजपा ने डीडीसी उपाध्यक्ष के लिए एक ही दिन बाद दूसरे उम्मीदवार पर दांव लगा दिया है। बुधवार को घोषित उम्मीदवार को बदल कर वीरवार को विधानसभा अरनास गूल के जिजबगली ब्लॉक से जीते डीडीसी सदस्य अब्दुल रशीद डीडीसी को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन

वीरवार को कटड़ा में हुई बैठक में अब्दुल रशीद के नाम पर मुहर लगाते हुए उन के नाम की घोषणा की गई, वहीं ब्लॉक भमाग से जीते सर्राफ सिंह नाग अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाए थे। जिले में डीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 10 फरवरी को होना है।
इस से पहले भाजपा की तरफ से उपाध्यक्ष पद के लिए ब्लॉक कटड़ा से निर्मला देवी को उम्मीदवार बनाया था। मगर वीरवार को हुई बैठक में संगठन मंत्री अशोक कौल, राज्य सचिव अरविंद गुप्ता, जिला प्रभारी राजीव शर्मा, सहप्रभारी रोहित दूबे, जिला प्रधान शील मगोत्रा, पूर्व जिला प्रधान कुलदीप राज दूबे, पूर्व राज्यमंत्री अजय नंदा आगामी रणनीति बनाई। इस दौरान भाजपा के सभी डीडीसी सदस्य मौजूद रहे। इसमें कहा गया कि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए भाजपा ने पूरी तैयारी कर ली है। दोनों ही पद भाजपा के होंगे। गौरतलब है कि भाजपा ने जिला में सात ब्लॉक में जीत हासिल की है और एक सदस्य का सर्मथन पाने के जुगाड़ में पार्टी जुटी हुई है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया है कि पार्टी को दस सदस्यों का सर्मथन प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें