फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: निर्दलीय विधायकों को मनाने में जुटी पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा चुनाव की चार सीटों में से तीन सीटों पर तो भाजपा और पीडीपी के उम्मीदवारों की जीत लगभग तय ही है। सियासी शह और मात का खेल सिर्फ अधिसूचना तीन के अंतर्गत दो सीटों पर कांग्रेस-नेकां के संयुक्त उम्मीदवार एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद की सीट पर ही टिका है।
विज्ञापन


इस सीट के लिए निर्दलीय विधायक नेकां-कांग्रेस या फिर पीडीपी-भाजपा का खेल बनाने और बिगाड़ने के अहम रोल में होने को देखते हुए सियासी दल निर्दलीय को अपने खेमे में खींचने के लिए भरसक प्रयासों में जुटे हैं।  

पार्टी सूत्रों के अनुसार राज्यसभा चुनाव में सीपीआई के विधायक मोहम्मद यूसुफ तारिगामी, पीपुल्स कांफ्रेंस के दो निर्दलीय विधायकों सज्जाद लोन और बशीर अहमद डार, पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट के निर्दलीय विधायक हकीम यासीन, उधमपुर के निर्दलीय विधायक पवन गुप्ता, झंस्कार से निर्दलीय विधायक सईद बाकिर रिजवी और लंगेट के निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद शामिल हैं।
विज्ञापन


इन विधायकों से सियासी दलों के नेता संपर्क कर अपने खेमे में खींचने के भरसक प्रयास कर रहे हैं। दूसरे खेमे के निर्दलीय विधायकों पर भी सेंध लगाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

एक सीट पर जीत-हार में किंग मेकर होंगे

राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना एक में भाजपा के शमशेर सिंह मन्हास और अधिसूचना दो में पीडीपी के फैयाज अहमद मीर नंबर गेम में पूरी तरह से सेफ हैं और उनकी जीत तय है। तीसरी अधिसूचना में एक सीट पर भाजपा-पीडीपी समूह का एक प्रत्याशी जीत सकता है।

चौथी सीट पर आंकड़ा गुलाम नबी आजाद के साथ दिखता है। भाजपा के चंद्र मोहन शर्मा, पीडीपी के नजीर अहमद लावे और नेशनल कांफ्रेंस के सज्जाद अहमद किचलू डेंजर जोन में है। तीसरी अधिसूचना की एक सीट पर जीत के लिए 30 विधायकों की जरूरत है तो एक सीट पीडीपी और भाजपा के विधायकों को जोड़कर 53 का आंकड़ा बनता है।

पीपुल्स कांफ्रेंस के दो और उधमपुर के निर्दलीय विधायक पवन गुप्ता को मिलाकर आंकड़ा 56 तक पहुंच जाता है। मगर एक सीट पर 30 विधायकों का वोट चला जाने पर पीछे 26 वोट ही रह जाएंगे और कांग्रेस-नेकां समर्थित उम्मीदवार के पास नेकां के 15, कांग्रेस के 12 जोड़कर 27 के अलावा निर्दलियों को मिलाकर जीत के आसार बन जाते हैं।

निर्दलीय विधायक हकीम मोहम्मद यासीन से ‘अमर उजाला’ ने बात की तो उन्होंने कहा कि सियासी दल संपर्क में हैं। इसी तरह उधमपुर के विधायक पवन गुप्ता ने कहा कि समय आने पर सब साफ हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें