दरबार मूव के बाद जम्मू में जिम्मेदारी संभालने वाले मंत्री भी लगातार बैठकें कर रहे हैं। बीते दिनों जलशक्ति मंत्री जावेद अहमद राणा ने अलग-अलग बैठकें की हैं। इन बैठकों में पंचायत चुनाव को आधार बनाया है। भाजपा विधायक दल की बैठक हो चुकी है। पीडीपी जम्मू में सक्रिय नहीं है, लेकिन कश्मीर में पार्टी लगातार चर्चा में है। कांग्रेस ने हाल में दिल्ली में बैठक के दौरान स्टेट हुड के मसले को साधने की बात कही है।
एनसी के मंत्री मैदान में, भाजपा ने की विधायकों से बैठक, कांग्रेस की हाईकमान से मुलाकात
जम्मू में एनसी का मुकाबला भाजपा से
एनसी के प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने कहा, पंचायत चुनाव अमरनाथ यात्रा के बाद कभी भी हो सकते हैं। उनकी पार्टी पूरी तरह तैयार है। एनसी बीते लंबे समय से अलग-अलग हिस्सों में जाकर लोगों से संपर्क अभियान चला रही है। लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा, कश्मीर संभाग में एनसी पहले से सक्रिय है। जम्मू संभाग में पार्टी को धरातल पर स्थापित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जम्मू में उनका मुकाबला भाजपा से होने वाला है।