फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दो मौतों पर जम्मू-कश्मीर की सियासत गरमाई, इल्तिजा बोलीं-नजरबंद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीपी नेता ने कहा, हमारे घर के दरवाजे बंद किए गए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। केंद्र शासित प्रदेश में हुई दो मौतों के बाद जम्मू-कश्मीर की सियासत गरमा गई है। सोपोर में सेना की गोली से मरे ट्रक ड्राइवर व कठुआ के बिलावर में पुलिस प्रताड़ना के आरोप के बाद हुई खुदकुशी के मामले को लेकर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेता सीएम उमर अब्दुल्ला और केंद्र सरकार पर हमलावर हैं।

दोनों परिवारों से मिलने जाने से पहले इल्तिजा मुफ्ती ने आरोप लगाते हुए एक्स पर पोस्ट किया कि मुझे और मेरी मां महबूबा मुफ्ती को घर में नजरबंद कर दिया गया है। इल्तिजा ने इसके फोटो जारी किए हैं। इल्तिजा ने दावा किया है कि अधिकारियों ने उनके घर के दरवाजे बंद कर दिए हैं। वे बाहर नहीं निकल पा रही हैं। उन्होंने कहा, महबूबा मुफ्ती सोपोर जाने वाली थीं, जहां वसीम मीर की सेना की गोली से मौत हुई है। मैं कठुआ जिले में पुलिस की प्रताड़ना से आहत होकर खुदकुशी करने वाले मक्खनदीन के परिवार से मिलना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव बाद भी कश्मीर में कुछ नहीं बदला

इल्तिजा ने लिखा, चुनाव के बाद भी कश्मीर में कुछ नहीं बदला है। पीड़ितों के परिवारों को सांत्वना देना भी अपराध माना जा रहा है। उन्होंने एलजी मनोज सिन्हा और सीएम उमर अब्दुल्ला सहित गृह मंत्री अमित शाह को टैग किया है। नजरबंदी के बारे में अधिकारियों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें