फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: भाजपा ने बचाई लाज, विपक्षी हुए लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। कस्बे की नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी एक बार फिर बच गई। बुधवार को हुए शक्ति परीक्षण में पवन कोहली के समर्थन में 11 व विरोध में छह मत ही पड़े। इस तरह से परिषद अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर मची खींचतान के बीच भाजपा ने अपनी लाज बचा ली, और दूसरी तरफ अपना अध्यक्ष बनाने का दावा करने वाला विपक्षी दल तनाव से लाल दिखाई दिया। विपक्ष बिखर गया, जिसका लाभ भाजपा ने उठाया। जिन 9 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पर दस्तखत किए थे, उनमें से तीन पार्षद भी भाजपा के समर्थन में चले गए, जिससे भाजपा के पवन कोहली ने विश्वास मत हासिल कर लिया।
बुधवार सुबह 11 से दो बजे तक शक्ति परीक्षण का समय था, विपक्ष के 6 पार्षद साढ़े 11 बजे ही कार्यालय पहुंच गए। सभी का ध्यान अन्य 11 पार्षदों की ओर ही था। भाजपा नेताओं ने सभी 11 पार्षदों को भाजपा जिला मुख्यालय में बुला लिया। वहां उनके साथ कुछ वादे भी किए गए। 11 पार्षद पौने दो बजे नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। मतदान कराने के लिए प्रशासन ने सरना के नायब तहसीलदार रमेश चंद्र को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया था। शांति पूर्वक मतदान के लिए सीईओ अमित चौधरी ने सभी का धन्यवाद किया। वहीं विपक्षी पार्षदों ने भाजपा पर आरोप लगाया कि पार्षदों को डराकर अपने समर्थन में लेकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
तीन कारण रहे हैं पवन कोहली के अध्यक्ष बने रहने के
पवन कोहली के नगर परिषद अध्यक्ष बने रहने के तीन कारण रहे। पहला कारण भाजपा ने एड़ी चोटी का जोर लगाकर पार्षदों को अपने समर्थन में लिया, इसके लिए पार्टी के बड़े-बड़े नेता भी मैदान में कूद गए थे। यह भाजपा के लिए इज्जत का सवाल था। दूसरा कारण यह रहा कि कुछ पार्षद यह मान कर चल रहे थे कि अक्टूबर में नगर परिषद के चुनाव होने हैं। ऐसे में नगर परिषद को दिव्यांग बनाना अच्छा नहीं है। इससे कस्बे का विकास रुक जाएगा। तीसरा कारण विपक्षी पार्षदों में एकजुटता का अभाव दिखा। उनके पास कोई खास चेहरा नहीं था।
-
भाजपा ने तानाशाही रवैया अपनाया है। यही कारण है कि कई पार्षद डरते ही भाजपा के समर्थन में गए हैं।
-महेश्वर राज, पार्षद, पीडीपी

भाजपा ने छल किया है। नौ पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पर दस्तखत किए थे, अब तीन पार्षद पीछे हट गए हैं। जनता सब देख रही है।
-सुदेश कुमारी, पार्षद, कांग्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें