फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कैबिनेट मंत्री को बताईं पानी और सड़क की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। भूतपूर्व सरपंच यशपाल शर्मा के नेतृत्व में पंचायत अपर भजवाल ए का एक शिष्टमंडल वीरवार को कैबिनेट मंत्री जावेद राणा से उनके कार्यालय में मिला।
विज्ञापन

इस मौके पर यशपाल शर्मा ने जल शक्ति वन एवं आदिवासी मंत्री जावेद अहमद राणा को पंचायत में जल जीवन मिशन सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने मंत्री से आग्रह किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत जो काम एक ठेकेदार को सौंपा गया था, वह आगे अन्य ठेकेदार को दिया गया है। इसके कारण जल जीवन मिशन के अंतर्गत पांच करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से लोगों के घरों तक स्वच्छ जल पहुंचाने की योजना अधर में लटकी हुई है। पंचायत में अभी केवल एक ही टैंक बन पाया है। इस पर मंत्री जावेद राणा ने जल शक्ति विभाग के चीफ इंजीनियर को तुरंत दिशा निर्देश जारी किए। इसके बाद एक्सईएन जल शक्ति विभाग नौशेरा को जल्द पंचायत का दौरा कर कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए। इसके साथ-साथ अन्य दर्जनों बिरादरियों के देवस्थान महाकाली शक्तिपीठ जो की पंचायत अपर भजवाल ए के मोडा नढानी के साथ लगते जंगल में स्थित है। वहां तक पुरानी बनी हुई सड़क में से पड़े हुए पत्थर एवं पस्सियां हटाने सहित दौखून नामक शमशान घाट एवं भिंडी गाला की सड़क के साथ कच्ची सड़क को बनाकर भीतर से ले जाने का आग्रह भी किया गया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सुरजीत शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें