संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा । कांग्रेस ने रविवार को कस्बे में नेता भूषण डोगरा की अध्यक्षता में जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसमें वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद तरलोक सिंह बाजवा सहित पार्टी के कई नेता शामिल हुए।
बाजवा ने कहा कि कांग्रेस जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग कर रही है। वह किसी से भीख नहीं मांग रहे बल्कि अपना हक मांग रहे हैं। केंद्र सरकार ने कई मौकों पर राज्य का दर्जा देने की बात कही है, लेकिन वादा पूरा नहीं कर रही है। डोगरा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में तानाशाही चल रही है। राज्य का दर्जा के लिए कांग्रेस आने वाले दिनों में हर तहसील में प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर ब्लॉक आरएस पुरा के प्रधान मास्टर यशपाल, तरलोक सिंह, रमेश कुमार भी मौजूद रहे।