फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वीडियो से आरएसएस स्वयंसेवकों के त्याग और योगदान को दर्शाया

विज्ञापन
विज्ञापन
-एक राष्ट्र की अवधारणा हमारी असली पहचान : अरुण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सांबा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सुचानी खंड़ ने मंगलवार को जख में युवा संवाद कार्यक्रम करवाया। संघ की शताब्दी यात्रा पर आधारित एक वीडियो दिखाया गया। इसमें जम्मू-कश्मीर के कई स्वयंसेवकों के त्याग, समर्पण व योगदान को दर्शाया गया।
विज्ञापन

आरएसएस के सह सरकार्यवाह अरुण मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने युवाओं को राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने, अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र की अवधारणा ही हमारी असली पहचान है। युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी धरोहर है और उसके सकारात्मक प्रयास देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला रखते हैं। जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. संजीव जैन मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने शिक्षा, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व को रेखांकित करते हुए युवाओं को सकारात्मक सोच व नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं, स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें