विधायक ने राजोेरी में एकता और समावेशी शासन का आह्वान किया
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। समावेशिता और जनसेवा का सशक्त संदेश देते हुए विधायक इफ्तेखार अहमद ने बुधवार को क्षेत्र के हर नागरिक का प्रतिनिधित्व करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि उनका कार्यालय सभी 90,000 मतदाताओं के लिए हमेशा खुला है।
मुरादपुर वार्ड-1 में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि उनका नेतृत्व सेवा और एकता पर आधारित है, न कि राजनीतिक विभाजन पर। उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों को भी जनहित में रचनात्मक संवाद के लिए आमंत्रित किया। विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ चेतावनी देते हुए अहमद ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि भावनाओं या धर्म के नाम पर दिए जाने वाले नारे अक्सर वास्तविक विकास के मुद्दों से ध्यान भटका देते हैं। उन्होंने सामाजिक सौहार्द, आपसी सम्मान और सामूहिक प्रगति पर जोर दिया। विधायक ने मुरादपुर के लिए कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की घोषणा की।