फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राजोरी में विकास परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक इफ्तेखार अहमद ने लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। विधायक इफ्तेखार अहमद ने बुधवार को राजोरी निर्वाचन क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। डाक बंगला में लोक निर्माण विभाग की बैठक में उन्होंने अधिकारियों को विकास परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने परियोजना वार अपडेट प्रस्तुत किए जिसमें निर्माण के वर्तमान चरण, लंबित कार्यों और कार्यान्वयन में आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डाला गया। विधायक ने निर्देश दिया कि सभी लंबित और चल रही परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि निर्माण में गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए ताकि लोगों के लिए टिकाऊ और विश्वसनीय बुनियादी ढांचा विकसित किया जा सके। कह कि सड़क संपर्क और सार्वजनिक बुनियादी ढांचा क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सभी विभाग समन्वय व दक्षता के साथ काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें