फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बीजीएसबीयू के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का प्रोजेक्ट प्रैक्टिस के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
विवि में परियोजना आधारित शिक्षा, नवाचार संस्कृति और उद्योग जुड़ाव को मिलेगी मजबूती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय (बीजीएसबीयू) के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) ने अपनी प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट प्रैक्टिस पहल के तहत शॉर्टलिस्ट किया है। इस भागीदारी से विश्वविद्यालय में परियोजना-आधारित शिक्षा, नवाचार संस्कृति और उद्योग जुड़ाव को और मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम के तहत भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जम्मू मेंटर (हब) संस्थान के रूप में कार्य करेगा जो भाग लेने वाले संस्थानों को शैक्षिक मार्गदर्शन और तकनीकी समर्थन प्रदान करेगा। उपकुलपति प्रो. जावेद इकबाल ने इस उपलब्धि पर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के संकाय और छात्रों को बधाई दी। रजिस्ट्रार अभिषेक शर्मा ने भी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के संकाय और छात्रों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि एआईसीटीई द्वारा ऐसी मान्यता विश्वविद्यालय के गुणवत्ता पूर्ण तकनीकी शिक्षा, नवाचार और कौशल विकास पर बढ़ते ध्यान को दर्शाती है। प्रोजेक्ट प्रैक्टिस एआईसीटीई की ओर से शुरू किया गया एक राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य परियोजना-आधारित शिक्षा, नवाचार, उद्योग सहयोग, रोजगार क्षमता कौशल और मार्गदर्शन-संचालित शैक्षिक विकास को बढ़ावा देकर भारत में इंजीनियरिंग शिक्षा की गुणवत्ता और मानकों को बढ़ाना है। इस पहल में प्रदेश के अन्य संस्थानों में मॉडल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जम्मू, गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जम्मू, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक फॉर वुमेन श्रीनगर, कश्मीर गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक श्रीनगर और गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सफापोरा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें