फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: त्योहारों में जल आपूर्ति, बिजली और सुरक्षा का ध्यान रखें

विज्ञापन
चेयरपर्सन जेएंड के वक्फ बोर्ड ने ईद-उल-फितर, जुमात-उल-विदा और लायतू -उल-क़द्र के लिए राजोेरी मे - फोटो : चेयरपर्सन जेएंड के वक्फ बोर्ड ने ईद-उल-फितर, जुमात-उल-विदा और लायतू -उल-क़द्र के लिए राजोेरी में समीक्षा की व्यवस्था की।
विज्ञापन
राजोेरी। वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. दरख्शां अंद्राबी ने राजोरी दौरे के दौरान ईद-उल-फितर, जुमात-उल-विदा और लायतू-उल-कद्र की व्यवस्था की समीक्षा के लिए डाक बंगले में एक बैठक ली।
विज्ञापन

बैठक में त्योहारों के दौरान जल आपूर्ति, बिजली, स्वच्छता, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन सहित आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता पर ध्यान केंद्रित किया गया। डॉ. अंद्राबी ने राशन, बाजार की जांच और एंबुलेंस और मोबाइल चिकित्सा की तैयारियों का आकलन किया गया।
सहायक आयुक्त राजस्व मोहम्मद जहांगीर खान ने जिला प्रशासन की ओर से रखी गई व्यवस्थाओं पर एक विस्तृत ब्रीफिंग प्रदान की। डॉ. दरख्शां अंद्राबी ने विभागों को निर्देश दिया कि वे सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को पूरा करने के लिए प्राथमिक कदम उठाएं ताकि लोगों को किसी भी असुविधा का सामना न हो। उन्होंने बाबा गुलाम शाह बादशाह ज़ियारत की ओर जाने वाली सड़क पर गड्ढों की मरम्मत करने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक में सीईओ वक्फ बोर्ड ज़हीर अहमद कैफी, डीपीओ मोहम्मद नवाज, कार्यकारी अभियंता पीडीडी अब्दुल रशीद, एडी एफसीएस और सीए रोहित कुमार और ईओ राजोेरी यूसुफ-उल-उमर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें