अखनूर। पंचायत सुंगल लोअर बी में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल सोहल-सुंगल की नई मंडल टीम के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शमशेर दास ने की, जबकि पूर्व सरपंच रामपाल शर्मा और पूर्व सरपंच अंजू शर्मा ने आयोजन के सफल संचालन में विशेष योगदान दिया। समारोह के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक मोहन लाल भगत थे। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता जुगल डोगरा, सुरिंदर सिंह, गणेश शर्मा, पूर्व सरपंच महेश चंद्र, अश्वनी शर्मा, कुलदीप सिंह, जगदीश, प्रभदयाल, संजय शर्मा और सुमन सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विधायक मोहन लाल भगत ने नई गठित टीम को सम्मानित करते हुए कहा कि यह टीम क्षेत्र में पार्टी की रीढ़ बनेगी और संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायत चुनावों में जुटने और पार्टी के विचारों को जनता तक ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत क्षेत्र में करोड़ों रुपये की योजनाएं शुरू करने की जानकारी दी और क्षेत्र के चौमुखी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान मोहन लाल भगत ने मंडल अध्यक्ष शमशेर दास, उपाध्यक्ष किशोरी लाल, सुदेश कुमार, शीला कुमारी, सरदारी लाल, महासचिव कैप्टन शाम लाल और जगदीश सिंह, सचिव सोनिया शर्मा, बाबू राम, अरुणदीप, अमित शर्मा, मीडिया सचिव अंचल सिंह, कोषाध्यक्ष महेश चंद्र और कार्यकारी सदस्य आशा रानी, तिलक राज, प्रदीप कुमार, सुखदेव शर्मा, सतपाल, रामपाल, जगदीश राज, अशोक सिंह, मदन लाल, सतवीर कौर, राधा देवी, ज्योति देवी, इंदरजीत सिंह, देव राज, अनीता देवी, स्वर्णा देवी, नीलू देवी, सुनीता देवी, अंजू देवी, बंदू शर्मा, सुदेश कुमार, अंजली देवी, केवल कुमार, बलवंत राज, वेद पाल, कैलाश कुमार, जीता राम और कुलवंत राज को सम्मानित किया।