मीरां साहिब। मीरां साहिब ब्लाक चेयरमैन दलीप कुमार ने मंगलवार को पदभार सभाला। इस दौरान जम्मू-पुंछ के सांसद जुगल किशोर शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे। सांसद ने कहा कि धरातल स्तर पर पंचायती राज लागू किए जाने के लिए राज्य में पहली बार वीडीसी चेयरमैन पद के लिए चुनाव केंद्र की सरकार की ओर से कराए गए ताकि ग्रामीण क्षेत्र में अधिक विकास होने पर लोगों की बेहतरी हो सके।
उन्होंने कहा कि दलीप कुमार एक योग्य व्यक्ति होने के साथ ब्लाकके सभी पंचों व सरपंचों के सहयोग से विकास कराएंगे। दलीप कुमार ने चेयरमैन का पदभार संभालने पर कहा कि जिस उद्देश्य से ब्लाक पंचों व सरपंचों ने उन्हें कामयाब किया है और उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए ब्लाक के अधीन सभी पंचायतों में विकास कार्य कराए जाने केेे लिए कहा। इस दौरान पूर्व विधायक प्रो. गारू राम भगत, पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा, भाजपा के राज्य महासचिव नरेंद्र सत्ता, भाजपा के पूर्व प्रधान बृजेश्वर सिंह राणा सहित पार्टी के कई पद अधिकारियों सहित ब्लाक मीरां साहिब पंचायतों के कई पंच व सरपंच भी मौजूद रहे।