फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब सरपंच सहित दर्जनों लोग भाजपा में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चंदू चक गांव में भाजपा की ओर से एक कार्यक्रम हुआ, जिसमें पूर्व मंत्री चौ शाम लाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर पंचायत के नायब सरपंच सुरेंद्र पाल सिंह सहित दर्जनों लोग भाजपा में शामिल हुए, जिनका पूर्व मंत्री ने हार पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में ज्यादा से ज्यादा लोगों का शामिल होना इस बात को साबित करता है कि केंद्र सरकार के कदमों से जनता काफी खुश है। सरपंचों व पंचों से आग्रह किया कि वह जम्मू कश्मीर में जल्द होने वाले बीडीसी चुनाव के लिए तैयार रहें और ऐसे उम्मीदवार का चयन करें जो पंचायतों के विकास के लिए काम कर सकें।
विज्ञापन

पार्टी में शामिल होने वाले लोगों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि उनके शामिल होने पर पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। वहीं, उन्होंने लोगों को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस की भी मुबारकबाद दी और कहा कि भाजपा इस दिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज की बेहतरी के लिए काम किया जा रहा है। कार्यक्रम में हरबंस सिंह, नरेंद्र कौर व सौदागर भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन सतपाल पप्पी, सुचेतगढ़ मंडल प्रधान स्वर्ण सिंह चिब, सरपंच दर्शन चौधरी, पूर्व सरपंच जसवीर सिंह, सरपंच ओमकार सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें