ऑल जम्मू कश्मीर किसान कांग्रेस के चेयरमैन व पूर्व मंत्री चौ गारू राम आरएस पुरा इकाई के सदस्यो को ?
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। ऑल जम्मू कश्मीर किसान कांग्रेस के चेयरमैन व पूर्व मंत्री चौ. गारू राम की अध्यक्षता में सोमवार को एक बैठक हुई। इसमें ब्लॉक आरएस पुरा की कमेटी का गठन किया गया। बैठक में सरदार बचन सिंह को कमेटी का चेयरमैन मनोनीत किया गया।
इसके अलावा ललित शर्मा को वाइस चेयरमैन, शिवराम को सचिव तथा रमेश कुमार को महासचिव बनाया गया। पूर्व मंत्री चौ. गारू राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों से जुड़ी समस्याओं को उठाए जाने के लिए ब्लाक स्तर पर इकाइयों का गठन किया जाएगा। चौधरी ने कहा कि इसको लेकर आरएस पुरा ब्लाक की कमेटी गठित की गई है। वह किसानों के बीच जाकर किसानों की समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर संबंधित विभाग के समक्ष पहुंचाएं और इसका समाधान कराएं। उन्होंने कहा कि किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नहरों में पानी न आने के कारण तथा बिजली की अघोषित कटौती के कारण पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलने पर किसानों की फसलें खराब हो रही हैं। केंद्र सरकार किसानों की आय दो गुना किए जाने के लिए कह रही लेकिन जमीन स्तर पर किसानों की दिक्कतों का समाधान नहीं हो पाने पर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार किसानों की बेहतरी के लिए काम नहीं करती तब तक देश का किसान खुशहाल नहीं हो सकता। इस अवसर पर पूर्व सरपंच प्रेम सिंह, सतपाल मंडी सहित कई अन्य लोग भी मौजूद थे।