फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित

विज्ञापन
अखनूर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि। - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
अखनूर। भाजपा सरकार के दौरान जम्मू के लोगों के साथ भेदभाव हुआ है। जम्मू के लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह बात कस्बे में लोहड़ी मिलन समारोह में पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता मदनलाल शर्मा ने कही।
उन्होंने कहा कि देश में महंगाई इस कदर बढ़ गई गई हैं, जिसमें गरीब परिवार से रोजमर्रा की चीजें दूर हो गई हैं, मगर भाजपा सरकार महंगाई को रोकने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि जम्मू के युवाओं को रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा है, मगर सरकार कारगर कदम नहीं उठा रही है।
युवा नेता सतीश शर्मा ने कहा कि भाजपा की कार्यप्रणाली सही नहीं होने का खामियाजा जम्मू के लोगों को उठाना पड़ रहा है। राज्य के युवाओं की बजाय अन्य को रोजगार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू के लोगों को अपने हक के लिए एकजुट होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान हरि सिंह के देखरेख में अखनूर ब्लॉक कमेटी के लिए बंसी लाल गुप्ता को प्रधान और मेरा मेंदरियां ब्लॉक कमेटी के लिए गुलबचन सिंह को प्रधान बनाया गया। इस अवसर पर पूर्व ओबीसी वाइस चेयरमैन कुलदीप बर्मा, राहुल टंडन, बाबू राम, मोहन सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें